शेयर मंथन में खोजें

रुपये की कमजोरी से बढ़ीं बाजार की चिंताएं, किन सेक्टरों पर होगा असर?

डॉलर के मुकाबले रुपये के नए रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचने से बाजार की चिंता बढ़ गई है।

बाजार विशेषज्ञ सुनील सुब्रमण्यम का कहना है कि रुपये की कमजोरी का सबसे बड़ा असर विदेशी निवेशकों पर पड़ता है क्योंकि मुद्रा अवमूल्यन से उनके निवेश का वास्तविक रिटर्न घट जाता है। वहीं, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के साथ कमजोर रुपया भारत के आयात बिल और महंगाई दोनों पर दबाव बढ़ा सकता है। हालांकि भारतीय कंपनियां अपने विदेशी मुद्रा जोखिम को हेजिंग के जरिए काफी हद तक नियंत्रित करती हैं, इसलिए कॉरपोरेट आय पर इसका असर सीमित रह सकता है। रुपये की कमजोरी से आईटी और फार्मा जैसे निर्यात आधारित सेक्टरों को कुछ फायदा मिल सकता है, लेकिन आईटी पर कमजोर वैश्विक मांग और एआई का दबाव, जबकि फार्मा पर टैरिफ संबंधी चुनौतियां बनी हुई हैं। ऐसे में यदि रुपया आगे भी कमजोर होता है तो बाजार की धारणा पर इसका नकारात्मक असर पड़ सकता है, भले ही कंपनियों की कमाई पर प्रभाव उतना बड़ा न दिखाई दे।


(शेयर मंथन, 05 अगस्त 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • अगले 6-12 महीनों में तेज वापसी की आशा - निवेश मंथन (जून 2026)

    बाजार में इस साल की शुरुआत में यह धारणा दिख रही थी कि 2025 खराब गया है, पर 2026 उससे बेहतर होगा। आधा साल बीतने के बाद यह तो स्पष्ट है कि भूराजनीति और ट्रंप ने तब बाजार को जितना डरा रखा था, उनका वास्तविक असर उससे काफी बुरा रहा। 

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

देश मंथन के आलेख