शेयर मंथन में खोजें

क्या मिडकैप-स्मॉलकैप में अभी और तेजी के लिए नया हाई जरूरी है?

मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में लंबी तेजी के बाद अब सवाल यह है कि क्या बाजार बिना किसी बड़े करेक्शन के आगे बढ़ पाएगा।

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि मौजूदा तकनीकी संकेत बताते हैं कि यहां प्रॉफिट बुकिंग का चरण शुरू हो चुका है। हालांकि इंडेक्स में अभी किसी बड़ी कमजोरी के स्पष्ट संकेत नहीं हैं, लेकिन जब तक यह अपने पिछले हाई को दोबारा पार करके नया हाई नहीं बनाता, तब तक सावधानी बरतना जरूरी है। बाजार में प्राइस करेक्शन के बजाय टाइम-करेक्शन भी देखने को मिल सकता है, यानी इंडेक्स कुछ समय तक एक सीमित दायरे में रहकर अपनी तेजी को पचा सकता है।

मौजूदा स्तरों पर निवेशकों को हर छोटी तेजी को नई खरीदारी का संकेत मानने से बचना चाहिए। यदि इंडेक्स ऊपर जाता भी है तो वहां दोबारा प्रॉफिट बुकिंग देखने को मिल सकती है। इसलिए फिलहाल 'सेल ऑन राइज' की रणनीति ज्यादा उपयुक्त नजर आती है। हालांकि अगर आने वाले दिनों में मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स फिर से नया हाई बनाते हैं, तो मौजूदा प्रॉफिट बुकिंग को सामान्य करेक्शन मानते हुए नजरिया दोबारा सकारात्मक किया जा सकता है। लंबी तेजी के बाद थोड़ा ठहराव बाजार के लिए असामान्य नहीं है और मजबूत ट्रेंड में यह जरूरी भी हो सकता है।


(शेयर मंथन, 04 सितंबर 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख