शेयर मंथन में खोजें

क्या निफ्टी में अभी और गिरावट बाकी है, या अब निवेशकों को मौके तलाशने चाहिए?

भारतीय शेयर बाजार में लगातार पांचवें सप्ताह कमजोरी का रुख देखने को मिल रहा है।

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि पिछले सप्ताह भी बाजार में करीब 2 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई। हालांकि शुक्रवार को निचले स्तरों से कुछ रिकवरी जरूर देखने को मिली, लेकिन बाजार के प्रमुख इंडेक्स निफ्टी, सेंसेक्स और बैंक निफ्टी का मौजूदा तकनीकी रुझान अभी भी कमजोर बना हुआ है। बाजार विशेषज्ञ के मुताबिक फिलहाल निफ्टी का डायरेक्शन पॉजिटिव नहीं हुआ है और जब तक निफ्टी 24,000 के स्तर को पार नहीं करता, तब तक तेजी की पुष्टि करना मुश्किल होगा। ऐसे में निवेशकों को जल्दबाजी में बाजार की दिशा को लेकर बड़ा फैसला लेने से बचना चाहिए।

(शेयर मंथन, 14 सितंबर 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख