शेयर मंथन में खोजें

ईंधन की कीमतों में बढ़त बरकरार, मुम्बई में पेट्रोल 89.44 रुपये प्रति लीटर

देश भर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

वहीं सरकार इसका कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि बता रही है। इस बीच आज दिल्ली-मुम्बई में पेट्रोल-डीजल के भाव नये शिखर पर पहुँच गये हैं। मुम्बई में पेट्रोल के दाम 15 पैसे की बढ़त के साथ 89.44 रुपये प्रति लीटर पर पहुँच गये। जबकि डीजल 7 पैसे की बढ़त के साथ 78.33 रुपये प्रति लीटर के भाव पर पहुँच गया।
दिल्ली में पेट्रोल के दाम 81.91 रुपये से 82.06 रुपये प्रति लीटर हो गये, जबकि डीजल 73.72 रुपये से 73.78 रुपये प्रति लीटर पर पहुँच गया। वहीं कोलकाता में पेट्रोल 15 पैसे महंगा होकर 83.91 रुपये और डीजल 2.43 पैसे बढ़ कर 78.00 रुपये प्रति लीटर की दर पर पहुँच गया है।
इसके अलावा चेन्नई में पेट्रोल 16 पैसे महंगा हुआ है, जिससे शहर में पेट्रोल की कीमत 85.31 रुपये प्रति लीटर हो गयी है। हालाँकि चेन्ऩई में डीजल के दाम 77.94 रुपये से 75.63 रुपये प्रति डॉलर रह गये हैं। (शेयर मंथन, 17 सितंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख