शेयर मंथन में खोजें

पेट्रोल, डीजल की कीमतों में लगातार 13वें दिन कटौती, 30 पैसे/लीटर तक घटे दाम

पेट्रोल, डीजल की कीमतों में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती की वजह से मंगलवार को लगातार 13वें दिन कटौती की गयी है।

मंगलवार के संशोधन के बाद पेट्रोल 21-23 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया, जबकि डीजल की कीमतों में देश भर के प्रमुख शहरों में 30 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखी गयी।
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन वेबसाइट पर उपलब्ध ऑँकड़ों के मुताबिक, आज की कीमत में संशोधन के बाद, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 71.93 रुपये के मुकाबले 71.72 रुपये और डीजल 66.66 रुपये की तुलना में 66.39 रुपये पर देखा गया।
मुंबई में, मंगलवार को पेट्रोल की कीमत सोमवार को 77.50 रुपये से घटकर 77.29 रुपये प्रति लीटर हो गयी। बिजनेस कैपिटल में डीजल की कीमत 29 पैसे की गिरावट के साथ 69.48 रुपये प्रति लीटर हो गयी, जो कल 69.77 रुपये प्रति लीटर थी। (शेयर मंथन, 04 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख