शेयर मंथन में खोजें

फिर हुआ पेट्रोल की कीमतों में इजाफा, डीजल के दाम स्थिर

मंगलवार को राजधानी दिल्ली सहित सभी चार मेट्रो शहरों में पेट्रोल की कीमतों में एक बार फिर से बढ़ोतरी हुई है।

पेट्रोल की कीमतें आज 10 पैसे तक बढ़ी हैं, जबकि डीजल की कीमतों में लगातार पाँचवे दिन कोई बदलाव नहीं आया है। आज पेट्रोल की कीमतें नयी दिल्ली में 6 पैसे बढ़ कर 73.27 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में 10 पैसे बढ़ कर 75.65 रुपये प्रति लीटर, मुम्बई में 6 पैसे बढ़ कर 78.88 रुपये प्रति लीटर और चेन्नई में भी 6 पैसे बढ़ कर 76.09 रुपये प्रति लीटर हो गयी हैं।
वहीं डीजल की कीमतें नयी दिल्ली में 66.24 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में 68.31 रुपये प्रति लीटर, मुम्बई में 69.43 रुपये प्रति लीटर और चेन्नई में 69.96 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर हैं।
गौरतलब है कि दैनिक गतिशील मूल्य निर्धारण व्यवस्था के अनुसार घरेलू ईंधन की कीमतें रुपये के मूल्य के अलावा, 15 दिनों के औसत पर अंतरराष्ट्रीय ईंधन की कीमतों पर निर्भर करती हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि देश की आवश्यकता का एक बड़ा हिस्सा आयात के जरिये पूरा किया जाता है। (शेयर मंथन, 16 जुलाई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!