शेयर मंथन में खोजें

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बावजूद पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर

बुधवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आयी है।

मगर इसके बावजूद घरेलू तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई कमी नहीं की है। लगातार दूसरे दिन देश में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं।
मंगलवार की तरह बुधवार को भी दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें 71.99 रुपये और डीजल का भाव 65.43 रुपये प्रति लीटर है। वहीं कोलकाता में पेट्रोल 74.69 रुपये प्रति लीटर और डीजल 67.81 रुपये प्रति लीटर है। वहीं पेट्रोल के दाम मुम्बई में 77.65 रुपये और चेन्नई में 74.78 रुपये प्रति लीटर हैं।
वहीं डीजल की कीमतें मुम्बई में 68.60 रुपये और चेन्नई में 69.13 रुपये प्रति लीटर हैं।
गौरतलब है कि दैनिक गतिशील मूल्य निर्धारण व्यवस्था के अनुसार घरेलू ईंधन की कीमतें रुपये के मूल्य के अलावा, 15 दिनों के औसत पर अंतरराष्ट्रीय ईंधन की कीमतों पर निर्भर करती हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि देश की आवश्यकता का एक बड़ा हिस्सा आयात के जरिये पूरा किया जाता है। (शेयर मंथन, 14 अगस्त 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!