शेयर मंथन में खोजें

सरकार ने पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) पर लगाया अतिरिक्त उत्पाद शुल्क

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आयी भारी गिरावट के बाद केन्द्र सरकार ने पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) पर उत्पाद शुल्क में तीन-तीन रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है।

शुक्रवार की रात सरकार ने यह अधिसूचना जारी की। इस अधिसूचना के मुताबिक पेट्रोल और डीजल पर दो-दो रुपये प्रति लीटर का विशेष उत्पाद शुल्क (Special excise duty) और एक-एक रुपये प्रति लीटर का सड़क व बुनियादी ढाँचा उपकर (Road and infrastructure cess) लगाया गया है। यह बदलाव शनिवार की सुबह से लागू हो गया है। 
गौरतलब है कि सरकार ने आम बजट 2019-20 में इस तरह के प्रावधान पहली बार पेश किये थे और जुलाई 2019 में पेट्रोल-डीजल पर एक-एक रुपये प्रति लीटर का विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क और एक-एक रुपये प्रति लीटर का ही सड़क उपकर लगाया गया था।
ध्यान रहे कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत दिसंबर 2019 के मुकाबले अब तक 50% फिसल चुकी है। ऐसे में सरकार द्वारा पेट्रोलियम उत्पादों पर विशेष उत्पाद शुल्क लगाने से सरकार को सकल राजस्व संग्रह बढ़ाने में मदद मिलेगी, जिससे सरकार को राजकोषीय घाटे को नियंत्रित रखने और व्ययों के लिए पूँजी की व्यवस्था करने में सहायता मिलेगी। (शेयर मंथन, 14 मार्च 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!