शेयर मंथन में खोजें

निकट समय में दायरे में बने रहेंगे बाजार, एकदिनी करेक्शन-रैली पर नजर रखें कारोबारी : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक मंगलवार को बेंचमार्क सूचकांकों में दायरे में गतिविधि दिखायी दी, निफ्टी 27 अंक  नीचे जबकि सेंसेक्स 105 अंकों के नुकसान के साथ बंद हुए। 

क्षेत्रों में डिजिटल और आईटी सूचकांकों में 1% की बढ़त आयी, जबकि ऑटी सूचकांक में सबसे ज्यादा 1% का नुकसान देखने को मिला। तकनीकी तौर से भरोसेमंद पुलबैक रैली के बाद बाजार में ऊपरी स्तरों पर कुछ मुनाफावसूली दर्ज की गयी। हालाँकि, छोटी अवधि में बाजार की बनावट अब भी सकारात्मक पक्ष में ही बनी हुई है।  

हमारा मानना है कि निकट समय में बाजार की दायरे में गतिविधि की संरचना बनी रहेगी, इसलिए दैनिक कारोबारियों के लिए एकदिनी करेक्शन में खरीद और तेजी में बिकवाली आदर्श रणनीति होगी।

छोटी अवधि के लिए 24100-24000/79400-79000 मुख्य समर्थन क्षेत्र होंगे, जबकि 24400/80500 और 24500/80900 के स्तर तेजड़ियों के लिए मुनाफावसूली के क्षेत्र होंगे। हालाँकि 24000/79000 के नीचे कारोबारी लॉन्ग सौदों से बाहर निकलने पर विचार कर सकते हैं। 

(शेयर मंथन, 27 नवंबर 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख