शेयर मंथन में खोजें

आज भी लाल दायरे में गिफ्ट निफ्टी, Sensex-Nifty में रह सकता है सुस्त कारोबार

भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार (06 फरवरी) को सुस्त कारोबार की शुरुआत के आसार दिख रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.20 बजे के आसपास 23.00 अंकों की सुस्ती नजर आ रही है और यह 0.11% के अंतर के साथ 21,813.00 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

बाजार में ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली, निफ्टी 82, सेंसेक्स 354 अंक गिर कर बंद

वैश्विक बाजारों से मजबूत संकेत देखने को मिले। अमेरिकी बाजारों में लगातार दूसरे दिन दमदार उछाल देखा गया। डाओ जोंस 134 अंक उछलकर रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक 267 अंक चढ़ कर बंद हुआ।

ऊपरी स्तरों पर कंसोलिडेट कर रहे बाजार, स्टॉक आधारित गतिविधि रहेगी जारी : सिद्धार्थ खेमका, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च के प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक सोमवार (05 फरवरी) को आज निफ्टी सत्र के ज्यादातर समय एक किनारे पर चलता रहा। हालाँकि आखरी घंंटे में आयी बिकवाली के बाद सूचकांक 82 अंकों (0.40%) की गिरावट के साथ 21772 के स्तर पर बंद हुआ। 

निफ्टी में बनी तेजी की कैंडल, खरीदारी के अस्थायी दबाव से दायरे में रह सकते हैं बाजार : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक बीते सप्ताह (29 जनवरी से 02 फरवरी) में निफ्टी में 2.35% की उछाल आयी और सेंसेक्स ने 850 अंकों से ज्यादा जोड़े। 

गिफ्ट निफ्टी में गिरावट, Sensex-Nifty में कारोबार की धीमी शुरुआत के संकेत

भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के पहले दिन सोमवार (05 फरवरी) को सतर्क कारोबार की शुरुआत के आसार दिख रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.20 बजे के आसपास 38.00 अंकों की सुस्ती नजर आ रही है और यह 0.17% के अंतर के साथ 21,921.50 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

Subcategories

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख