शेयर मंथन में खोजें

निचले स्तर से शानदार सुधार के बाद बाजार दिन के ऊपरी स्तर के करीब बंद

वैश्विक बाजारों से मिलेजुले संकेत देखने को मिले। शुक्रवार को हाफ डे ट्रेडिंग में अमेरिकी बाजार में तेजी दिखी। सोमवार को 4 हफ्ते की तेजी पर हल्का विराम लगता दिखा।

बाजार में दिशाविहीन व्यवहार जारी रहने के संकेत : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक पिछले हफ्ते भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स का अनमना व्यवहार देखने को मिला था। इस दौरान निफ्टी में जहाँ 0.30% की नरमी दर्ज की गयी, वहीं सेंसेक्स 65970 के स्तर पर बंद हुआ।

Gift Nifty में बढ़त, भारतीय बाजार में सतर्क कारोबार के संकेत

लंबे सप्ताहांत के बाद खुल रहे भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार (28 नवंबर) को कारोबार की सतर्क शुरुआत देखने को मिल सकती है। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.15 बजे के आसपास 21 अंकों की तेजी नजर आ रही है और यह 0.11% की बढ़त के साथ 19,877.5 के स्तर के आसपास घूम रहा है।

बाजार में दिनभर दायरे में उतार-चढ़ाव के साथ कारोबार

वैश्विक बाजारों से शुक्रवार (24 नवंबर) को अच्छे संकेत देखने को मिले। डॉव जोंस 565 अंक उछलकर दिन की ऊँचाई पर बंद हुआ। एक दिन की छुट्टी के बाद जापान के बाजार में तेजी देखने को मिली। यूरोप के बाजारों में 0.25% तक का उछाल देखा गया।

छोटी अवधि में बाजार का स्ट्रक्चर सकारात्मक : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक गुरुवार (23 नवंबर) को बेंचमार्क इंडेक्स पर सुस्त कारोबार दर्ज किया गया। कल के कारोबारी सत्र में निफ्टी 9 अंकों, जबकि सेंसेक्स 5 अंकों के नुकसान के साथ बंद हुए थे।

Subcategories

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख