शेयर मंथन में खोजें

अमेरिकी आँकड़ों और फेड की बैठक पर रहेगी नजर, निकट समय में कंसोलिडेट कर सकते हैं बाजार : सिद्धार्थ खेमका, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक शुक्रवार (06 सितंबर) को वैश्विक बाजार में अस्थिरता के बीच लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में निफ्टी में गिरावट रही। सूचकांक 293 अंकों (1.2%) की गिरावट के साथ 24852 के स्तरों पर बंद हुआ। 

दैनिक चार्ट पर मंदी की कैंडल कमजोरी जारी रहने का दे रही संकेत : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक वायदा बाजार के साप्ताहिक निप्टान के दिन गुरुवार (05 सितंबर) को बेंचमार्क सूचकांक में ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली देखने को मिली, जिसके बाद निफ्टी 54 अंक टूट कर, जबकि सेंसेक्स 151 अंकों के नुकसान के साथ बंद हुए।

भारतीय बाजार नरमी के साथ कर सकते हैं कारोबार शुरू, Gift Nifty में सुस्ती

भारतीय शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार (06 सितंबर) को नरमी के साथ कारोबार देखने को मिल सकता है। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.20 बजे के आसपास 28.50 अंकों की गिरावट दिखायी दे रहा है और ये 0.11% टूट कर 25,171.00 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

जोमैटो (Zomato) के शेयर भाव में आयी फिर उछाल, जेपी मॉर्गन ने बढ़ाया लक्ष्य

घर-घर भोजन पहुँचाने की सेवाएँ (फूड सर्विस) देने वाली कंपनी जोमैटो (Zomato) के शेयर में गुरुवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली।

स्वस्थ घरेलू संकेतों की बदौलत ऊपरी स्तरों पर कंसोलिडेट कर सकता है बाजार : सिद्धार्थ खेमका, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक गुरुवार (05 सितंबर) को गैपअप शुरुआत के बाद निफ्टी धीरे-धीरे नीचे आया और 54 अंकों को हल्की गिरावट के साथ 25145 के स्तरों पर बंद हुआ। 

Subcategories

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख