शेयर मंथन में खोजें

लगातार आठवें दिन बाजार में तेजी, निफ्टी 187, सेंसेक्स 611 अंक चढ़कर बंद

जैक्सन होल सम्मलेन में यूएस फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने दरों में कटौती के संकेत दिए। उन्होंने कहा कि महंगाई दर 2% के लक्ष्य की तरफ गिरते हुए दिख रहा है। जेरोम पॉवेल के बयान के बाद अमेरिकी बाजार में शानदार तेजी देखने को मिली। डाओ जोंस 1.14% या 462 अंक चढ़कर बंद हुआ। डाओ जोंस अब रिकॉर्ड ऊंचाई से मात्र 170 अंक दूर है।

खरीदारी के अस्थायी दबाव की वजह से रह सकती है सीमित गतिविधि : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक बीते सप्ताह (19-23 अगस्त) बेंचमार्क सूचकांक में सकारात्मक गति बनी रही और निफ्टी 1.15% ऊपर, जबकि सेंसेक्स 650 अंकों की उछाल के साथ बंद हुए। 

Gift Nifty में सुस्ती, भारतीय बाजार में हो सकती है कारोबार की धीमी शुरुआत

भारतीय शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार (26 अगस्त) को कारोबार की धीमी शुरुआत देखने को मिल सकती है। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.10 बजे के आसपास 10.00 अंकों की सुस्ती दिखायी दे रही है और ये 0.04% की नरमी के साथ 24,908.00 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

Penny Stocks: कीमत 5 रुपये से कम और रफ्तार रॉकेट जैसी, इन 4 शेयरों ने बाजार में मचायी खलबली

Penny Stocks: शुक्रवार 23 अगस्त को समाप्त हुए कारोबारी सप्ताह में सेंसेक्स मात्र 33 अंक की बढ़त के साथ 81,086 पर बंद हुआ और निफ्टी 50 भी केवल 12 अंक चढ़ कर 24,823 पर बंद हुआ था।

फेड प्रमुख के भाषण से वैश्विक बाजारों को मिलेगी दिशा, धीरे-धीरे ऊपर बढ़ते रहेंगे बाजार : सिद्धार्थ खेमका, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक शुक्रवार (23 अगस्त) को निफ्टी में सतर्क कारोबार हुआ और ये 24823 के स्तर पर सकारात्मक झुकाव के साथ सपाट बंद हुआ। 

Subcategories

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख