शेयर मंथन में खोजें

लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है बाजार, बैंक निफ्टी में तेजी लौटने के संकेत : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक बुधवार (21 अगस्त) को बेंचमार्क सूचकांक में सकारात्मक गति जारी रहने के साथ ही निफ्टी 71 अंक ऊपर और सेंसेक्स 102 अंकों की उछाल के साथ बंद हुए। 

लाल निशान में Gift Nifty, भारतीय बाजार में कारोबार की सुस्त शुरुआत के आसार

भारतीय शेयर बाजार में साप्ताहिक वायदा निप्टान के दिन गुरुवार (22 अगस्त) को कारोबार की सुस्त शुरुआत देखने को मिल सकती है। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.05 बजे के आसपास 38.50 अंकों की सुस्ती दिखायी दे रही है और ये 0.15% की नरमी के साथ 24,855.50 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

यूएस फेड की बैठक के विवरण पर रहेगी नजर, कंसोलिडेशन में रह सकते हैं बाजार : सिद्धार्थ खेमका, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक बुधवार (21 अगस्त) को निफ्टी ने कमजोर शुरुआत के बाद 71 अंकों (0.3%) की बढ़त के साथ 24770 के स्तर पर सत्र समाप्त किया। 

बाजार में लगातार पांचवे दिन तेजी, निफ्टी 71, सेंसेक्स 102 अंक चढ़ कर बंद

वैश्विक बाजारों से सुस्त संकेत देखने को मिले। अमेरिकी बाजार की दमदार रैली पर विराम लगा। 5 दिनों की लगातार तेजी के बाद डाओ जोंस 60 अंक गिरकर बंद हुआ।

मौजूदा बाजार का ढाँचा तेजी का, अहम स्तरों को देखकर करें सौदे : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक मंगलवार (20 अगस्त) को बेंचमार्क सूचकांक में सकारात्मक गति दिखाई दी थी। इसके साथ ही निफ्टी 126 अंक ऊपर और सेंसेक्स 378 अंकों की उछाल के साथ बंद हुए। 

Subcategories

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख