शेयर मंथन में खोजें

लाल निशान में गिफ्ट निफ्टी, Sensex Nifty में रह सकता है सतर्क कारोबार

भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार (05 जून) को सतर्क कारोबार शुरुआत देखने को मिल सकता है। गिफ्ट निफ्टी में आज सुबह 8.20 बजे के आसपास 4.00 अंकों की मामूली नरमी नजर आ रही है और ये 0.02% के अंतर के साथ 24732.00 के स्तर के आसपास  मंडरा रहा है।   

बाजार की एकदिनी बनावट कमजोर, 24,650 के ऊपर पुलबैक तेजी की संभावना : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक मानक सूचकांकों में ऊपरी स्‍तरों पर मुनाफावसूली रही, निफ्टी 174 अंक टूट कर, जबक‍ि सेंसेक्‍स में 636 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ।

गिफ्ट निफ्टी में मामूली तेजी, हरे निशान में कारोबार शुरू कर सकते हैं Sensex Nifty

भारतीय शेयर बाजार में बुधवार (04 जून) को हरे निशान में कारोबार की सतर्क शुरुआत देखने को मिल सकती है। गिफ्ट निफ्टी में आज सुबह 8.20 बजे के आसपास 5.50 अंकों की मामूली तेजी नजर आ रही है और ये 0.02% के अंतर के साथ 24,719.50 के स्तर के आसपास  मंडरा रहा है।   

विदेशी ब्रोकिंग फर्म भारतीय बाजार को लेकर सतर्क

विदेशी ब्रोकरेज फर्मों ने भारतीय शेयर बाजार के प्रति अब भी सतर्क रुख अपना रखा है, खास कर ऊँचे मूल्यांकन (Valuation) और आय में वृद्धि (Earning Growth) को लेकर अनिश्चितता के कारण। नोमुरा (Nomura) और बैंक ऑफ अमेरिका सिक्योरिटीज (BofA) जैसी प्रमुख फर्मों ने निकट भविष्य में सीमित लाभ की संभावना जतायी है।

आज भी लाल निशान में गिफ्ट निफ्टी, Sensex Nifty में र‍ह सकता है सतर्क कारोबार

भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार (03 जून) को कारोबार की सतर्क शुरुआत देखने को मिल सकती है। गिफ्ट निफ्टी में आज सुबह 8.10 बजे के आसपास 45.50 अंकों की गिरावट नजर आ रही है और ये 0.18% के नुकसान के साथ 24847.00 के स्तर के आसपास  मंडरा रहा है।   

Subcategories

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख