शेयर मंथन में खोजें

साप्ताहिक निपटान के दिन बाजार उतार-चढ़ाव के बीच हरे निशान में बंद

वैश्विक बाजारों से अच्छे संकेत देखने को मिले। एक दिन की गिरावट के बाद अमेरिकी बाजारों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली।

22000 के करीब निफ्टी, नये शिखर की ओर बढ़ सकता है निफ्टी : सिद्धार्थ खेमका, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च के प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक गुरुवार (15 फरवरी) को निफ्टी ने पिछले सत्र से आगे का सफर जारी रखा और 71 अंक जोड़ कर दिन के उच्च स्तर के करीब 21911 के स्तर पर बंद हुआ। 

गिफ्ट निफ्टी में नरमी, सतर्क कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं भारतीय बाजार

भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार (15 फरवरी) को सतर्क कारोबार की शुरुआत के आसार दिख रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.40 बजे के आसपास 4.00 अंकों का नुकसान नजर आ रहा है और यह 0.02% के अंतर के साथ 21,989.00 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

बाजार में निचले स्तरों से शानदार सुधार, निफ्टी 96, सेंसेक्स 277 अंक चढ़ कर बंद

वैश्विक बाजारों से कमजोर संकेत देखने को मिले। सभी वैश्विक बाजारों में गिरावट देखी गई। अमेरिका में जनवरी महीने के महंगाई आंकड़े ने बाजार का मूड बिगाड़ दिया।

मजबूत बुनियादी संकेतों से ऊपर की तरफ बढ़ेंगे बाजार : सिद्धार्थ खेमका, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च के प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक अमेरिका के महँगाई दर के आँकड़े अनुमान से ऊँचे आने के बाद भारतीय बाजार में बुधवार (14 फरवरी) को नकारात्मक शुरुआत हुई। मगर बेंचमार्क सूचकांक ने अच्छी वापसी की और निफ्टी में दिन के निचले स्तर से 1.5% तक की उछाल देखने को मिली। ये 97 अंक (0.50%) की तेजी के साथ दिन के उच्च स्तर के करीब 21840 पर बंंद हुआ। 

Subcategories

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख