शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस इंडस्ट्रीज से वा टेक वॉबाग को बड़ा ऑर्डर मिला

वा टेक वॉबाग को रिलायंस इंडस्ट्रीज से बड़ा ऑर्डर मिला है। कंपनी को रिलायंस इंडस्ट्रीज से लगातार रिपीट ऑर्डर मिल रहे हैं। यह ऑर्डर वाटर ट्रीटमेंट सिस्टम्स के लिए मिला है। यह काम रिलायंस इंडस्ट्रीज के दाहेज और नागोथेन फैसिलिटीज के लिए मिला है। कंपनी ने 2024 में अब तक निवेशकों की रकम को दोगुना किया है।

पोर्ट रख-रखाव के लिए महाराष्ट्र मैरिटाइम बोर्ड से जेएस डब्लू इंफ्रा को एलओआई मिला

जेएस डब्लू इंफ्रा को महाराष्ट्र मैरिटाइम बोर्ड से एलओआई (LoI) यानी लेटर ऑफ इंटेंट मिला है। कंपनी को यह एलओआई मल्टीपरपस पोर्ट के रख-रखाव के लिए मिला है। जेएस डब्लू इंफ्रा के इस डेवलपमेंट से आर्थिक गतिविधियों में तेजी देखने को मिलेगी। साथ हीं इस क्षेत्र में रोजगार के नए मौके भी पैदा होंगे। 

एमएसईडीसीएल से टोरेंट पावर को 500 मेगा वाट का अतिरिक्त कॉन्ट्रैक्ट मिला

टोरेंट पावर को एमएसईडीसीएल (MSEDCL) यानी महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड से एक बड़ा ऑर्डर मिला है। कंपनी को यह ऑर्डर 2000 मेगा वाट एनर्जी स्टोरेज सप्लाई के लिए मिला है।

पूर्वांकरा ने उत्तर बंगलुरु में खरीदी जमीन

रियल्टी कंपनी पूर्वांकरा ने उत्तर बंगलुरु में जमीन खरीदी है। कंपनी ने यह जमीन आवासीय प्रोजेक्ट बनाने के लिए खरीदी है। एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक कंपनी ने 3 एकड़ 4 गुंटा जमीन का एक पार्सल खरीदा है। यह जमीन सेल डीड के जरिए खरीदी गई है। कंपनी ने बंगलुरू में एक ज्वाइंट डेवलपमेंट एग्रीमेंट यानी जेडीए (JDA) किया है।

रियल्टी कंपनी मैक्रोटेक डेवलपर्स का प्री-सेल्स में 21% का उछाल

रियल्टी कंपनी मैक्रोटेक डेवलपर्स ने दूसरी तिमाही के कारोबारी अपडेट जारी किए हैं। कंपनी के प्री-सेल्स में 21 फीसदी का उछाल देखने को मिला है। आंकड़ों के मुताबिक अब तक की सबसे अच्छी तिमाही रही है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!