चौथी तिमाही में कोल इंडिया का मुनाफा 17 फीसदी गिरा
सरकारी कंपनी कोल इंडिया ने चौथी तिमाही के नतीजे पेश कर दिए हैं। कंपनी के मुनाफे में कंसोलिडेटेड आधार पर 17 फीसदी की गिरावट देखी गई है। मुनाफे में गिरावट की वजह वेज बिल है। कंपनी का कंसोलिडेटेड आधार पर मुनाफा 6693 करोड़ रुपये से घटकर 5533 करोड़ रुपये दर्ज हुआ है। वहीं कंसो आय में 17 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। आय 32709 करोड़ रुपये से बढ़कर 38152 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है।