शेयर मंथन में खोजें

सीईओ के इस्तीफे की खबर से 8% तक टूटे महिंद्रा लाइफस्पेस के शेयर

रियल एस्टेट क्षेत्र की निजी कंपन महिंद्रा लाइफस्पेस डेवलपर्स (MLDL) के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरविंद सुब्रह्मणियन के इस्तीफे से खबर से कंपनी के शेयर को तेज झटका लगा। कंपनी के शेयर शुक्रवार (24 फरवरी) को इंट्राडे कारोबार के दौरान 8% तक टूट कर 349.50 रुपये पर पहुँच गये।

शानदार तिमाही नतीजों के बाद 15% तक उछले स्पाइस जेट के शेयर

यात्री विमानन कंपनी स्पाइस जेट के चालू वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही में शानदार तिमाही नतीजे पेश किये हैं। शुक्रवार (24 फरवरी) को आये तिमाही नतीजों से बीएसई (BSE) पर कंपनी के शेयरों में 15% तक की उछाल दर्ज की गयी।

सिटी बैंक की अधिग्रहण की कार्रवाई निर्धारित समय में पूरी कर लेगा एक्सिस बैंक

निजी क्षेत्र के प्रमुख बैंक ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) ने कहा है कि वह सिटीबैंक (Citibank) के भारतीय कारोबार के अधिग्रहण की कार्रवाई एक मार्च 2023 तक पूरी कर लेगा। यह जानकारी ऐक्सिस बैंक एक्सचेंज को जानकारी दी।

अमेरिकी कंपनी क्वांट सिस्टम का अधिग्रहण करेगी सोनाटा सॉफ्टवेयर

मिडकैप आईटी कंपनी सोनाटा सॉफ्टवेयर की अमेरिकी सब्सिडियरी ने Quant Systems Inc के अधिग्रहण का ऐलान किया है। कंपनी ने 100 फीसदी हिस्से के अधिग्रहण के लिए तय शर्तों के साथ समझौता किया है। आपको बता दें कि Quant Systems Inc एक टेक्सास आधारित आईटी सर्विस कॉरपोरेशन है।

यूएसएफडीए से जायडस लाइफसाइंसेज को 2 दवाओं के लिए मंजूरी

 दवा बनाने वाली कंपनी जायडस लाइफसाइंसेज को अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यानी यूएसएफडीए (USFDA) से दो दवाओं के लिए मंजूरी मिली है। कंपनी को Gabapentin (गाबापेंटिन) दवा के लिए शुरुआती मंजूरी मिली है। यह दवा 300 और 600 मिली ग्राम की क्षमता में मौजूद है। इस दवा को दिनभर में एक बार लिया जाता है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!