शेयर मंथन में खोजें

कितना गिरेगा मारुति सुजुकी (Marutu Suzuki) का शेयर

मैंने मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) के 20 शेयर 4630 रुपये के भाव पर खरीदे थे, पर भाव काफी नीचे आ गया है। यह और कितना गिर सकता है? मैं इसे साल दो साल तक रख सकता हूँ।
- मनोज शर्मा, चंडीगढ़

प्रदीप सुरेका की सलाह :

pradeep sureka kailashpuja

मारुति में आपका नुकसान काफी बढ़ गया है और इन स्तरों पर भी इस शेयर में बिकवाली का ही रुझान दिख रहा है। हालाँकि इतनी गिरावट के बाद शायद आपके लिए इतने घाटे पर बेच कर निकलना मुश्किल होगा। चूँकि आप साल दो साल तक इसमें निवेश बनाये रख सकते हैं, तो आपके लिए बेहतर होगा कि निचले स्तरों पर और खरीदारी करके अपना औसत खरीद मूल्य कम कर लें।
मेरे विचार से 3200 रुपये के आसपास अगर इसमें गिरावट थमती दिखे, तो उस समय इस शेयर की समीक्षा करके औसत भाव घटाने के लिए खरीदारी कर सकते हैं। प्रदीप सुरेका, सीईओ, कैलाश पूजा इन्वेस्टमेंट्स (Pradip Sureka, CEO, Kailash Puja Investments)

(शेयर मंथन, 09 फरवरी 2016)
जाने-माने विश्लेषकों से अपने प्रश्नों के जवाब पाने के लिए [email protected] पर अपने नाम, शहर, मोबाइल नंबर के साथ अपना सवाल भेजें।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन