हाल के कारोबारी सत्रों में विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी FII की खरीदारी ने बाजार को मजबूती दी है।
बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि अगर यह खरीदारी आगे भी जारी रहती है और निफ्टी 24,800 के स्तर को पार कर लेता है, तो बाजार 25,200 से 25,500 की रेंज की ओर बढ़ सकता है। हालांकि, उनका रुख इस तेजी में नई खरीदारी करने को लेकर सतर्क है। उनके मुताबिक, निवेश के बेहतर मौके पहले ही निचले स्तरों पर मिल चुके हैं। इसलिए सिर्फ FII की खरीदारी देखकर बाजार में जल्दबाजी करना उचित नहीं होगा।
(शेयर मंथन, 11 नवंबर 2026)
(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

