शेयर मंथन में खोजें

क्या बैंक निफ्टी में 56,000 के पार जाने पर 60,000 तक पहुंचने की बनेगी उम्मीद?

बैंक निफ्टी में पिछले सप्ताह निचले स्तरों से रिकवरी देखने को मिली और इंडेक्स करीब 53,650 के स्तर से बढ़कर 55,000 के आसपास पहुंच गया।

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि बैंक निफ्टी में अभी तेजी की पूरी पुष्टि नहीं हुई है। उनका मानना है कि 53,500 का स्तर बेहद महत्वपूर्ण है। जब तक इंडेक्स इस स्तर के नीचे क्लोजिंग नहीं देता, तब तक बाजार में बड़ी गिरावट का जोखिम सीमित रह सकता है। वहीं, तेजी के अगले संकेत के लिए 55,000 के ऊपर क्लोजिंग जरूरी होगी। विशेषज्ञ के अनुसार, 55,000 के ऊपर 100-200 अंकों की मजबूती भी कॉल ऑप्शंस में शॉर्ट कवरिंग को ट्रिगर कर सकती है, जिससे बैंक निफ्टी में करीब 1,000 अंकों की तेजी देखने को मिल सकती है। हालांकि, बड़ी तेजी की पुष्टि के लिए 56,000 का स्तर पार करना जरूरी होगा। उनके मुताबिक, 56,000 के ऊपर मजबूत क्लोजिंग मिलने पर बैंक निफ्टी में 60,000 की दिशा में आगे बढ़ने की संभावना पर विचार किया जा सकता है। फिलहाल निवेशकों को जल्दबाजी में कोई फैसला लेने के बजाय 55,000 और 56,000 के स्तर पर नजर रखनी चाहिए।

 
(शेयर मंथन, 04 नवंबर 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)
 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन