आईटी सेक्टर में पिछले कुछ समय से जारी कमजोरी के बीच बाजार विशेषज्ञ विजय चोपड़ा को विप्रो में रिकवरी की संभावना नजर आ रही है।
उन्होंने इस शेयर को दिवाली 2027 तक के निवेश के लिए अपनी पसंद में शामिल किया है। उनके मुताबिक, Wipro करीब 85-86 रुपये के स्तर पर उपलब्ध है और मौजूदा कीमत पर इसमें 20-25% तक की तेजी की संभावना है। उन्होंने कहा कि आईटी कंपनियों के कारोबार पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के प्रभाव को लेकर चिंताएं जरूर हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि इन कंपनियों का बिजनेस खत्म हो जाएगा। आईटी कंपनियों ने पहले ही कर्मचारियों की लागत कम करने और बेंच स्ट्रेंथ घटाने जैसे कई कदम उठाए हैं। इससे आने वाले समय में उनकी लागत और मुनाफे पर सकारात्मक असर देखने को मिल सकता है। तकनीकी नजरिए से भी विप्रो के चार्ट पर गोल्डन क्रॉसओवर का फॉर्मेशन बनता दिखाई दे रहा है। यदि यह पूरी तरह विकसित होता है, तो शेयर में 20-30% या इससे अधिक तेजी की संभावना बन सकती है। विशेषज्ञ का मानना है कि आईटी सेक्टर में पहले ही काफी गिरावट आ चुकी है और मजबूत कंपनियों में यहां से रिकवरी की गुंजाइश बन सकती है।
(शेयर मंथन, 04 नवंबर 2026)
(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

