शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी 25000 पर सपोर्ट लेगा या ब्रेकआउट, विशेषज्ञ से जानें निफ्टी का विश्लेषण

निफ्टी में आगे क्या होने वाला है? निफ्टी 25000 पर सपोर्ट लेगा या ब्रेकआउट? आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?

 बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि निफ्टी, बैंक निफ्टी और आईटी सभी इंडेक्स में गिरावट देखने को मिली, लेकिन यह गिरावट पूरी तरह शॉर्ट कव‍रिंग पर आधारित थी। मौजूदा स्थिति को देखते हुए बाजार फिलहाल रेंज-बाउंड ही नजर आ रहा है। यानी या तो तेजी से ऊपर की ओर मूव होगा या फिर अचानक से गिरावट दिखा सकता है। तकनीकी रूप से 25,150 का स्तर एक अहम मार्कर है, जिस पर बाजार की अगली दिशा निर्भर करेगी। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स की स्थिति बड़े शेयरों की तुलना में कुछ कमजोर जरूर है, लेकिन लंबी अवधि के चक्र के लिहाज से इनमें अवसर भी मौजूद हैं। 

कैपिटल गुड्स सेक्टर में भी तेजी की नई संभावना दिखाई दे रही है। पिछले कुछ वर्षों में इस सेक्टर में ठहराव रहा, लेकिन अब सरकारी खर्च, रक्षा थीम और उपभोग से जुड़े फैसले इसे सहारा दे सकते हैं। बैंकिंग इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी बैंक ने आज मजबूत प्रदर्शन किया। अगर यह 55,700 के ऊपर बंद होता है तो नई ऊँचाइयों का रास्ता खुल सकता है। अक्टूबर के महीने की शुरुआत नतीजों के सीजन के साथ हुई है। नतीजों का असर बाजार की संरचना पर साफ दिखेगा।


(शेयर मंथन, 03 अक्टूबर 2025)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

देश मंथन के आलेख