शेयर बाजार में हालिया तेजी के बीच मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी अच्छी मजबूती देखने को मिल रही है।
जहां निफ्टी शॉर्ट टर्म में ओवरबॉट स्थिति में पहुंचता दिखाई दे रहा है, वहीं मिडकैप और स्मॉलकैप में अभी उतनी कमजोरी के संकेत नहीं हैं। बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि इन दोनों सेगमेंट में आगे भी तेजी की गुंजाइश बनी हुई है, लेकिन निवेशकों को पूरे इंडेक्स के बजाय चुनिंदा कंपनियों पर ध्यान देना चाहिए।
मिडकैप इंडेक्स में 60,000 का स्तर काफी अहम है। जब तक इंडेक्स इस स्तर के ऊपर बना रहता है, तब तक इसमें तेजी का मोमेंटम कायम रह सकता है। आगे की बात करें तो मिडकैप इंडेक्स के लिए 62,500 का स्तर एक संभावित लक्ष्य हो सकता है। हालांकि, 63,000 के आसपास इसे कुछ संघर्ष करना पड़ सकता है। वहीं, इसका पिछला ऑल टाइम हाई करीब 64,000 के आसपास रहा है। इस स्तर के करीब पहुंचने पर बाजार की स्थिति का दोबारा आकलन करना होगा।
स्मॉलकैप इंडेक्स की बात करें तो इसमें भी फिलहाल कोई बड़ी कमजोरी दिखाई नहीं दे रही है। इंडेक्स 19,000 के ऊपर बंद हुआ है, जिसे सोमेश कुमार एक अच्छा संकेत मानते हैं। उनके मुताबिक, स्मॉलकैप इंडेक्स में आगे भी तेजी जारी रह सकती है। हालांकि, 20,000 के ऊपर पहुंचने के बाद इसे पुराने रेजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है और वहां कुछ समय के लिए ठहराव देखने को मिल सकता है।
पोर्टफोलियो रणनीति पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि निवेशकों को लार्जकैप, मिडकैप और स्मॉलकैप के बीच संतुलन बनाकर चलना चाहिए। जिन लार्जकैप शेयरों में पहले ही अच्छी तेजी आ चुकी है, उनमें पोर्टफोलियो का वेटेज कम किया जा सकता है। वहीं, अगले दो से ढाई साल में बेहतर रिटर्न की संभावना तलाश रहे निवेशक मिडकैप और स्मॉलकैप में अधिक अवसर देख सकते हैं। हालांकि, इसके लिए सही कंपनियों का चुनाव और स्टॉक स्पेसिफिक रिसर्च बेहद जरूरी है।
प्राइवेट सेक्टर के मिडकैप शेयरों पर है। इनमें कंज्यूमर, फाइनेंशियल और हेल्थकेयर कंपनियां शामिल हैं। उनके मुताबिक, नवंबर के दूसरे पखवाड़े के बाद इन सेक्टरों की स्थिति और स्पष्ट हो सकती है। दिसंबर और जनवरी के बीच इनमें अगली तेजी देखने को मिल सकती है।
(शेयर मंथन, 16 नवंबर 2026)
(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)


