शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एचडीएफसी म्यूचुअल फंड (HDFC Mutual Fund) ने एनआरबी बीयरिंग्स में बढ़ायी हिस्सेदारी

एचडीएफसी म्यूचुअल फंड (HDFC Mutual Fund) ने एनआरबी बीयरिंग्स (NRB Bearings) के 25 लाख शेयर खरीदे हैं।

फंड हाउस ने अपने स्मॉल कैप फंड के जरिये 14 नवंबर को 25 लाख शेयर या 2.58% हिस्सेदारी खरीद कर कंपनी में अपनी शेयरधारिता 6.76% तक बढ़ा ली है। स्मॉल कैप फंड के पास अब एनआरबी बीयरिंग्स के 65.53 लाख शेयर हैं।
वहीं दूसरी ओर 14 नवंबर को ही अपनी विभिन्न योजनाओं के जरिये एसबीआई म्यूचुअल फंड (SBI Mutual Fund) ने एनआरबी बीयरिंग्स के 27 लाख शेयर या 2.78% हिस्सेदारी बेच दी। इसके साथ ही एसबीआई म्यूचुअल फंड के पास एनआरबी बीयरिंग्स के 15.34 लाख शेयर (1.58%) हिस्सेदारी रह गयी है।
दूसरी तरफ शुक्रवार को बीएसई में एनआरबी बीयरिंग्स का शेयर 7.00 रुपये या 3.88% की बढ़ोतरी के साथ 187.55 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 193.40 रुपये और निचला स्तर 127.50 रुपये रहा है। गौरतलब है कि इस समय कंपनी की बाजार पूँजी 1,817.78 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 17 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी