शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी 8650 की ओर जाने की उम्मीद : आईसीआईसीआई डायरेक्ट

आईसीआईसीआई डायरेक्ट का मानना है कि भारतीय शेयर बाजार में एक सकारात्मक रुझान बना है और निफ्टी (Nifty) 8400 के ऊपर बने रहने तक इसमें यह सकारात्मक चाल बनी रहेगी।

ब्रोकिंग फर्म ने अपनी साप्ताहिक डेरिवेटिव रिपोर्ट में कहा है कि निफ्टी ने मौजूदा सीरीज के लिए 8200 पर एक आधार बना लिया है। इसका मानना है कि किसी बुरी खबर की स्थिति में आने वाली गिरावट को खरीदारी के अवसर की तरह इस्तेमाल करना चाहिए। निफ्टी के लिए इसने 8400 को तात्कालिक सहारा बताया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि ऊपर की ओर निफ्टी 8650 की ओर बढ़ सकता है।
रिपोर्ट में बताया गया है कि अभी कॉल ऑप्शन में 8500 और 8700 दोनों स्तरों पर एक जैसा आधार बना हुआ है। इसलिए अगर 8500 पार हो तो तात्कालिक रूप से 150-200 अंकों की बढ़त आने की गुंजाइश बन जायेगी।
बैंक निफ्टी के बारे में ब्रोकिंग फर्म की राय है कि इसके लिए 18,400 पर तात्कालिक सहारा है। लिहाजा किसी गिरावट में इस स्तर के करीब आने पर उसे खरीदारी के मौके की तरह इस्तेमाल किया जाये। इसका आकलन है कि आगे चल कर बैंक निफ्टी 19,000/19,500 की ओर जा सकता है।
स्पष्टीकरण : इन कारोबारी रणनीतियों में ब्रोकिंग फर्म या उसके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।
(शेयर मंथन, 4 जुलाई 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!