शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जुबिलेंट कंज्यूमर (Jubilant Consumer) ने जुबिलेंट फूडवर्क्स (Jubilant Foodworks) में बेची हिस्सेदारी

मीडिया खबरों के मुताबिक जुबिलेंट फूडवर्क्स की प्रमोटर कंपनी जुबिलेंट कंज्यूमर ने खुले बाजार सौदे में कंपनी में अपनी 3.6% की हिस्सेदारी को बेच दिया है।

बल्क डील आंकड़ों के मुताबिक जुबिलेंट कंज्यूमर ने 23,70,170 शेयर को बेच दिया है। इन शेयरों को 1,279.37 रुपये में बेचा है। इस बीच सिंगापुर की क्रेडिट सुइस ने जुबिलेंट फूडवर्क्स के 22,85,596 शेयरों को 292.34 करोड़ रुपये में खरीद लिया है। बीएसई में जुबिलेंट फूडवर्क्स के शेयर आज शुक्रवार को हल्की बढ़त के साथ 1,196 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 1,219.65 तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 1,145 रुपये तक फिसला। अपराह्न करीब 12.01 बजे कंपनी के शेयर 28.60 रुपये या 2.39% की गिरावट के साथ 1166.80 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 29 अप्रैल 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख