शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

साप्ताहिक निपटान के दिन बाजार में दबाव, सेंसेक्स 241, निफ्टी 72 अंक गिर कर बंद

वैश्विक बाजार से मजबूत संकेत देखने को मिले। अमेरिकी बाजारों में शानदार तेजी देखने को मिली। डाओ जोंस 525 अंक उछलकर दिन की ऊंचाई के करीब बंद हुआ। वहीं नैस्डैक में 1.5% का उछाल रहा।

जनवरी में सरकार की 6 मिनरल ब्लॉक्स नीलामी की योजना

सरकार जनवरी में 6 मिनरल ब्लॉक्स की नीलामी कराने की योजना बना रही है। मिनरल ब्लॉक्स की यह नीलामी सरकार ओडिशा और राजस्थान में करने की योजना बना रही है। सरकार की ओर से नीलाम किए जाने वाले इन 6 ब्लॉक्स में से 3 जहां बॉक्साइट के माइन्स के हैं वहीं बाकी 3 लाइमस्टोन के ब्लॉक्स हैं।

दीपक फर्टिलाइजर का माइनिंग, केमिकल कारोबार को अलग करने का फैसला

औद्योगिक रसायन और खाद बनाने वाली कंपनी दीपक फर्टिलाइजर्स ऐंड पेट्रोकेमिकल्स कॉरपोरेशन लिमिटेड यानी डीएफपीसीएल (DFPCL) ने कॉरपोरेट रीस्ट्रक्चरिंग का ऐलान किया है। इस योजना के तहत कंपनी माइनिंग केमिकल्स और फर्टिलाइजर कारोबार को अलग करने का फैसला लिया है।

ओसीडी (OCD) सब्सक्रिप्शन को लेकर वोडाफोन-आइडिया और एटीसी के बीच सहमति

कर्ज के बोझ से दबी टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया और इसके वेंडर एटीसी टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर के बीच सहमति बन गई है। दोनों के बीच यह सहमति ऑप्शनली कंवर्टिबल डिबेंचर्स के सब्सक्रिप्शन की तारीख को बढ़ाकर 28 फरवरी 2023 करने को लेकर बनी है।

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए लार्सन ऐंड टूब्रो को मिला ऑर्डर

 लार्सन ऐंड टूब्रो को बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए ऑर्डर मिला है। कंपनी को यह ऑर्डर प्रस्तावित मुंबई-अहमदाबाद ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए मिला है। एक्सचेंज को दी गई जानकारी में कंपनी ने बताया है कि यह ऑर्डर नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन से मिला है।

फिनटेक कंपनी स्पाइस मनी का ऐक्सिस बैंक के साथ करार

 फिनटेक कंपनी स्पाइस मनी ने निजी क्षेत्र की बैंक ऐक्सिस बैंक के साथ करार किया है। इस करार के तहत ग्रामीण नागरिकों के लिए अपने 'अधिकारी' नेटवर्क के जरिए तत्काल,जीरो बैलेंस बचत और चालू खाता खोलने की सुविधा मुहैया कराएगी।

नूतन एविएशन में हिस्सा खरीदेगी ईजी ट्रिप प्लानर्स

ईजी ट्रिप प्लानर्स ने एक्सचेंज को जानकारी दी है कि वह नूतन एविएशन में ज्यादातर हिस्सा का अधिग्रहण करेगी। यह कंपनी गुजरात स्थित गिफ्ट सिटी (GIFT) से काम करती है। आपको बता दें कि नूतन एविएशन चार्टर सॉल्यूशन मुहैया कराती है।

टू-व्हीलर चार्जिंग इंफ्रा के लिए हीरो मोटोकॉर्प का एचपीसीएल के साथ करार

हीरो मोटोकॉर्प दोपहिए वाहनों के लिए चार्जिंग इंफ्रा के विस्तार की दिशा में तेजी से काम कर रही है। इसी कड़ी में कंपनी ने आज सरकाकी तेल कंपनी एचपीसीएल (HPCL) के साथ करार का ऐलान किया है।

सीकेडी के इलाज की दवा के पांचवे चरण का ट्रायल शुरू

जायडस लाइफसाइंस ने नोवेल ड्रग Desidustat के लिए पांचवे चरण का ट्रायल शुरू किया है। इस दवा का ट्रायल वैसे मरीजों पर किया जा रहा है जो किडनी के क्रोनिक बीमारी से ग्रसित हैं और इसके कारण उन्हें एनीमिया भी हो रखा है।

एबीबी का स्मार्ट पावर फैक्ट्री का विस्तार

इलेक्ट्रिक्ल और ऑटोमेशन क्षेत्र की दिज कंपनी एबीबी इंडिया ने अपने स्मार्ट पावर फैक्ट्री का विस्तार किया है। कंपनी ने बंगलुरु के नीलामंगला स्थित फैक्ट्री में अपग्रेडेशन का काम किया है।

मुंबई में अदानी इलेक्ट्रिसिटी की स्मार्ट मीटर लगाने की योजना

अदानी इलेक्ट्रिसिटी स्मार्ट मीटर में बड़े स्तर पर निवेश करने जा रही है। अदानी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई (AEML) स्मार्ट मीटर के क्षेत्र में 500 करोड़ रुपये का निवेश करने जा रही है।

वॉकहार्ट का अमेरिकी कारोबार के लिए रीस्ट्रक्चरिंग का फैसला

दवा बनाने वाली कंपनी वॉकहार्ट ने कई साझेदारों के साथ करार का ऐलान किया है। कंपनी ने यह करार अमेरिकी बाजार में नए उत्पादों को उतारने के लिए किया है।

साप्ताहिक निपटान के दिन बाजार उतार-चढ़ाव के बीच मामूली गिरावट के साथ बंद

वैश्विक बाज़ारों से अच्छे संकेत देखने को मिले। अमेरिकी बाजार में शानदार रिबाउंड देखा गया। डाओ में 400 अंकों का उछाल देखा गया वहीं नैस्डैक भी 2.6% मजबूती के साथ बंद हुआ।

वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही में गोदरेज कंज्यूमर का मुनाफा 17 फीसदी गिरा

एफएमसीजी (FMCG) की नामी कंपनी गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड का वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही में मुनाफे में 17 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।

Subcategories

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख