शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स और कंपोनेंट्स सेगमेंट में उतरी ट्यूब इन्वेस्टमेंट्स

ट्यूब इन्वेस्टमेंट्स ने मोशिन इलेक्ट्रॉनिक्स में करीब 76 हिस्से का अधिग्रहण किया है। आपको बता दें कि ट्यूब इन्वेस्टमेंट्स नामी ग्रुप मुरुगप्पा का हिस्सा है। कंपनी अपने कारोबार को इलेक्ट्रॉनिक्स और कंपोनेंट सेगमेंट में बढ़ाना चाह रही है।

 इसी कड़ी में कंपनी ने मोशिन इलेक्ट्रॉनिक्स में करीब 76 हिस्सेदारी खरीदी है। कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि ट्यूब इन्वेस्टमेंट्स ऑफ इंडिया इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स और कंपोनेंट्स सेगमेंट की पहचान एक ऐसे सेक्टर के तौर पर की है जिसमें ज्यादा ग्रोथ की गुंजाइश है। आपको बता दें कि भारत बड़े स्तर पर इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम्स और पार्ट्स का आयात करता है। इस सेक्टर में अपनी मौजूदगी दर्ज करने के लिए कंपनी ने 'शेयर खरीद और शेयरधारक' समझौते पर हस्ताक्षर किया है। इस समझौते के तहत कंपनी ने मोशिन इलेक्ट्रॉनिक्स में करीब 76 हिस्से का अधिग्रहण किया है। मोशिन इलेक्ट्रॉनिक्स मोबाइल फोन के लिए कैमरा मॉड्यूल बनाने का काम करती है। मोशिन इलेक्ट्रॉनिक्स की मैन्युफैक्चरिंग इकाई नोएडा में है। हिस्सा अधिग्रहण की यह प्रक्रिया शेयर की सेकेंडरी परचेज के जरिए की जाएगी। कंपनी हिस्सा खरीद के बदले मोशिन इलेक्ट्रॉनिक्स को 8.64 करोड़ रुपये का भुगतान करेगी। मोशिन इलेक्ट्रॉनिक्स के अधिग्रहण के साथ ही कंपनी के अध्यक्ष एम ए एम अरुणाचलम ने कहा कि, कंपनी अपने कारोबार को डायवर्सिफाई करते हुए इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट्स इकोसिस्टम सेगमेंट में उतरी है। इस अधिग्रहण के बाद कंपनी देश के आत्मनिर्भर भारतके विजन को हासिल करने की दिशा में काम करेगी।

(शेयर मंथन, 21 जुलाई 2022)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!