शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

Axis Bank Share News : AXIS BANK Q4 RESULT के बाद अब एक्सिस बैंक में क्या करें? शोमेश कुमार की सलाह

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार : मुझे नहीं लगता बैंकिंग क्षेत्र के नतीजों को खराब कहा जाना चाहिए। एक-दो अपवाद को छोड़ दें तो ज्यादातर अनुमान के अनुरूप ही रहे हैं। मौजूदा ब्याज दरों की स्थिति को देखते हुए ये बहुत अच्छे नतीजे कहे जायेंगे, क्योंकि बैंकों के एनपीए में लगातार सुधार दिख रहा है।

मुझे लगता है कि ऐक्सिस बैंक के नतीजे बाजार को इसलिए पसंद नहीं आये, क्योंकि बाजार को उम्मीद थी कि इसके और सिटी बैंक के विलय का फायदा वित्त वर्ष 2024 में मिलने लगेगा, जो कि नहीं हुआ। संभवत: इसीलिए इसके भाव पर आक्रामक प्रतिक्रिया देखने को मिली है।

#axisbankshareanalysis #axisbankshareprice #axisbanksharenews #axisbanksharepricetarget #axisbankshare #axisbanksharelatestnews #axisbanksharereview #axisbanksharehistory #axisbankshareforlongterm #shomeshkumar

(शेयर मंथन, 09 मई 2023)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन