शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आने वाले बजट 2026 से क्या है मार्केट एक्सपर्ट की क्या उम्मीदें हैं?

बजट 2026 को लेकर चर्चाएँ तेज़ होने लगी हैं, और वित्त मंत्री की अर्थशास्त्रियों के साथ हालिया बैठक ने इस चर्चा को और गति दे दी है। जानें बाजार विश्लेषक राहुल अरोड़ा की क्या उम्मीदें हैं?

 बाजार विश्लेषक राहुल अरोड़ा कहते है कि पिछले कुछ वर्षों में सरकार ने कर व्यवस्था और जीएसटी जैसे क्षेत्रों में बड़े सुधार किए हैं। एक्सपोर्ट और इंपोर्ट पर ग्लोबल घटनाओं का ज्यादा असर रहता है, इसलिए सबसे महत्वपूर्ण हैं कंसम्पशन (C), इन्वेस्टमेंट (I) और गवर्नमेंट स्पेंडिंग (G)। आज चुनौती यह है कि इन तीनों में संतुलन ठीक नहीं है। एफएमसीजी कंपनियों के हालिया आंकड़े दर्शाते हैं कि उपभोग, विशेषकर ग्रामीण और बॉटम-ऑफ-द-पिरामिड सेक्टर में, अभी भी बहुत कमजोर है। कोलगेट में वॉल्यूम डिग्रोथ और हिंदुस्तान यूनिलीवर में लगभग शून्य वॉल्यूम ग्रोथ इस बात का संकेत है कि आम जनता की वास्तविक आय में वह वृद्धि नहीं हुई है जो उपभोग को बढ़ा सके। आगामी बजट से सबसे बड़ी अपेक्षाएँ तीन क्षेत्रों में हैं। ग्रामीण आय का पुनरुत्थान, निजी निवेश को प्रोत्साहन, और उपभोग में वास्तविक सुधार। यदि सरकार इन मुद्दों पर स्पष्ट रोडमैप देती है, तो यह भारत की वृद्धि कहानी में एक अहम मोड़ साबित हो सकता है।


(शेयर मंथन, 15 नंवबर 2025)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!