शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

विशेषज्ञ से जानें प्रिंस पाइप्स एंड फिटिंग्स शेयरों का विश्लेषण?

राजीव जानना चाहते हैं कि उन्हें प्रिंस पाइप्स एंड फिटिंग्स के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? उन्होंने 51 रुपये के औसत भाव पर 142 शेयर खरीद रखे हैं। आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?

 बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि प्रिंस पाइप्स केवल कीमत की गिरावट से ही नहीं, बल्कि बुनियादी व्यवसायिक चुनौतियों से भी जूझ रहा है।सबसे बड़ी समस्या कंपनी की लगातार घटती हुई सेल्स है। लगभग 24 क्वार्टर से कंपनी में सेल्स डी-ग्रोथ देखने को मिल रही है, जो किसी भी निर्माण-संबंधित कंपनी के लिए खतरनाक संकेत होता है। निवेशकों के लिए यह स्टॉक फिलहाल जटिल स्थिति पैदा करता है। कीमत यहां से बहुत नीचे जाने की गुंजाइश सीमित हो सकती है, लेकिन ऊपर जाने की संभावनाएँ भी सेल्स ग्रोथ के अभाव में बंधी हुई हैं। जब तक कंपनी अपनी बिक्री में तेजी नहीं लाती, न वैल्यूएशन में बड़ा बदलाव आएगा, न स्टॉक में ट्रेंड रिवर्सल बनेगा। लंबी अवधि के निवेशक चाहें तो इसे ‘होल्ड’ कर सकते हैं, लेकिन स्थिरता और तेज रिकवरी की उम्मीद रखना वर्तमान स्थिति में वास्तविकता नहीं होगा।


(शेयर मंथन, 19 नंवबर 2025)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख