शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एक्सपर्ट से जानें रेड टेप शेयरों का विश्लेषण, लंबी अवधि के निवेश के लिए क्या यह सही चुनाव है?

आदिल जानना चाहते हैं कि उन्हें रेड टेप (Red Tape) के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?

 बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि जूते-चप्पल उद्योग में पिछले कुछ वर्षों में बड़ा बदलाव आया है। कोविड के बाद वाली अस्थिरता अब खत्म हो चुकी है और बाजार अपनी सामान्य ग्रोथ ट्रेजेक्टरी पर लौट चुका है। ऐसे में निवेशकों का ध्यान फिर से फुटवियर सेगमेंट के शेयरों पर गया है। सखासतौर पर रेड टेप जैसे लोकप्रिय और स्थापित ब्रांड पर। रेड टेप भारतीय फुटवियर बाजार का एक जाना-माना नाम है। टिकाऊ, मजबूत और भरोसेमंद जूते–चप्पलों के लिए इसकी पहचान बनी हुई है। उपभोक्ता की नज़र में यह एक रिलायबल ब्रांड है, जो एक बड़ी ताकत है। भारत में अब फोकस सिर्फ टिकाऊ जूते खरीदने पर नहीं, बल्कि फैशन और स्टाइल पर भी है। कई बड़े ग्लोबल ब्रांड और घरेलू कंपनियाँ लगातार नए डिज़ाइन, ट्रेंडी प्रोडक्ट और प्रीमियम सेगमेंट में धड़ाधड़ निवेश कर रही हैं।


(शेयर मंथन, 02 दिसंबर 2025)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!