शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

क्या भू-राजनीतिक तनाव के बावजूद अगले दो साल में पैसा बन सकता है?

बाजार में मौजूदा कमजोरी के बावजूद बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि अगले दो वर्षों में निवेशकों के लिए पैसा बनाने के मौके बने रहेंगे।

उनके अनुसार कॉरपोरेट प्रॉफिटेबिलिटी और क्रेडिट ग्रोथ जैसे पहलुओं को बाजार जरूरत से ज्यादा नजरअंदाज कर रहा है। बाजार की तेजी में देरी हो सकती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि अगले दो साल में रिटर्न नहीं मिलेगा। उनका मानना है कि बाजार की साइकिल बनेगी और जब तेजी आएगी तो वह तेज गति से आ सकती है। पांच साल की अवधि में अच्छा रिटर्न हासिल करने के लिए हर साल समान रिटर्न मिलना जरूरी नहीं है। हो सकता है कि शुरुआती वर्षों में बाजार कमजोर रहे और बाद के वर्षों में तेजी देखने को मिले।


(शेयर मंथन, 14 सितंबर 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख