Aditya Birla Fashion and Retail Ltd Share Latest News : लंबी अवधि के नजरिये से निवेश करने लायक स्टॉक
संजय कुमार सिंह : आदित्य बिड़ला फैशन पर छोटी अवधि का नजरिया कैसा है?
संजय कुमार सिंह : आदित्य बिड़ला फैशन पर छोटी अवधि का नजरिया कैसा है?
Expert Shomesh Kumar : सीमेंट क्षेत्र में रुझान सकारात्मक हैं। अंबुजा सीमेंट में ब्रेकआउट है, और इसमें 480 रुपये या 470-475 रुपये के स्तर तक कूलऑफ देखने को मिल सकता है। मेरा अनुमान है कि जब तक इसमें गति बनी रहेगी, इसके भाव को 470 रुपये के नीचे नहीं फिसलना चाहिए।
Expert Shomesh Kumar : अदाणी समूह के इस स्टॉक में हिंडनबर्ग रिपोर्ट आने से पहले भी गिरावट देखने को मिली थी और इसके बाद यह शेयर धड़ाम हो गया था। अब इसमें फिर से चाल बनती हुई नजर आने लगी है और इसने अपना पिछला टॉप भी पार कर लिया है।
Expert Shomesh Kumar : बाजार में करेक्शन के कोई संकेत नहीं दिखाई दे रहे हैं। कुछ स्तर हैं जिनके नीचे बाजार में करेक्शन आ सकता है, लेकिन अभी उन स्तरों तक जाने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।
Expert Shomesh Kumar : मेरा अनुमान है कि चालू वित्त वर्ष में निफ्टी 21500 के स्तर तक जा सकता है। अगर लोकसभा चुनाव से पहले मौजूदा नरेंद्र मोदी सरकार के फिर सत्ता में लौटने के आकलन से बाजार में उत्साह रैली आयी तो निफ्टी 25000 तक जा सकता है। चुनाव से पहले की रैली में ये स्तर आ सकते हैं।
Expert Shomesh Kumar : बैंक निफ्टी में अब जो चाल आयी है, ये अंतत: इसे 60000 के स्तर तक लेकर जायेगी। सेंसेक्स के 1,00,000 का स्तर छूने के कयास लगाये जा रहे हैं और मेरा मानना है कि बैंक निफ्टी भी इसके आसपास ही रहेगा। इसमें पहला प्रतिरोध 50000 पर, इसके बाद 53000 और फिर 57000 पर आयेगा।
Expert Shomesh Kumar : निफ्टी आईटी में अब सपोर्ट 32850 के स्तर आसपास आ जायेगा। इसमें अभी ऊपर की चाल बाकी है। लेकिन ये थोड़ अटक-अटक कर चलेगा। ये सूचकांक सितंबर वाले शिखर पर अटक सकता है, लेकिन जब तक ये ऊपर बताये स्तरों से नीचे नहीं जाता है तब तक इसमें सकारात्मकता बनी रहेगी।
Expert Shomesh Kumar : मिडकैप 100 में एकदम से चाल नहीं आनी चाहिए, कुछ समय के ठहराव के बाद इसे आगे बढ़ना चाहिए। इस इंडेक्स में करेक्शन तभी आयेगा जब ये 44000 के नीचे 43900 के स्तर तक जायेगा। स्मॉलकैप 100 में 14200 का स्तर जब तक नहीं टूटेगा, तब तक इसमें भी कोई ठीक-ठाक करेक्शन नहीं आयेगा।
Expert Shomesh Kumar : सेंसेक्स को 70000 का स्तर पार करने के बाद तुरंत ऊपर जाने से पहले थोड़ा ठहरना चाहिए। इसमें करेक्शन आना चाहिए, लेकिन ये नहीं कहा जा सकता है कि इसमें कब और कितना करेक्शन आयेगा। बाजार इस समय काफी उत्साहित है और इसके लिए पर्याप्त मौके भी आ रहे हैं, जिससे बाजार में रफ्तार बनी हुई है।
कौशिक घटक : मौटे कार्लो में मौजूदा भाव पर स्विंग ट्रेड का मौका बनता है क्या?
शादाब परवेज : मैंने रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के 300 शेयर 286 रुपये के भाव पर खरीदे हैं, तीन महीने तक होल्ड कर सकता हूँ। कृपया उचित सलाह दें।
Expert Shomesh Kumar : अदाणी पावर के स्टॉक में इस समय गिरावट में खरीदारी का जबरदस्त मौका है। इस स्टॉक को अब 450 रुपये के स्तर के नीचे बंद नहीं होना चाहिए। ऐसा हुआ तो इसकी रफ्तार खत्म हो जायेगी। ये स्टॉक ऊपर 650 रुपये के स्तर तक जा सकता है।
प्रमोद शर्मा : आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में कम से कम एक साल के नजरिये से नयी खरीदारी के स्तर क्या होंगे?
कृष्णा कुमारी, बेंगलुरु : सुप्रिया लाइफसाइंस के 50 शेयर 410 रुपये के भाव पर खरीदे हैं। इसमें क्या करना चाहिए?
Expert Shomesh Kumar : इस क्षेत्र में कंपनी, सामर्थ्य या मूल्यांकन की कोई शिकायत नहीं है और इस क्षेत्र को निवेश के लिहाज से उचित माना जा सकता है। ये स्टॉक जब तक 850 रुपये के नीचे नहीं जाता है, तब तक इसमें तेजी बनी रहेगी।
राही : केएनआर कंस्ट्रक्शन दो साल के लिए खरीद सकते हैं क्या?