शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

SmallCap और MidCap Stocks पर क्या दिखने लगा SEBI के फरमान का असर? अनिल चोपड़ा से बातचीत

हाल में सेबी के चिंता जताने पर म्यूचुअल फंड कंपनियों की संस्था एम्फी ने अपने सभी सदस्यों को स्मॉलकैप फंडों और मिडकैप फंडों में निवेशकों के हितों की सुरक्षा पर नीति बनाने को कहा। सेबी को चिंता यह है कि क्या स्मॉलकैप और मिडकैप में बुलबुला बनने की नौबत आ गयी है और कहीं इसके फूटने पर निवेशकों को भारी नुकसान तो नहीं हो जायेगा।

बीते कुछ दिनों में स्मॉलकैप और मिडकैप की गरमी हल्की भी पड़ी है, तो क्या सेबी के फरमान का असर दिखने लगा है? कहीं बाजार के इन हिस्सों में आगे कोई बड़ी गिरावट तो नहीं आने वाली है? देखें बजाज कैपिटल के ग्रुप डायरेक्टर अनिल चोपड़ा से निवेश मंथन के संपादक राजीव रंजन झा की यह बातचीत।

(शेयर मंथन, 06 मार्च 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!