शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार गिरावट से उबरा, अंत में हल्की बढ़त

अमेरिकी शेयर बाजार में कल गुरुवार को शुरुआत कमजोर रही, लेकिन बाद में बाजार ने खुद को सँभाल लिया।

डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज शुरुआती कारोबार में 11,981 तक फिसला था, जहाँ इसमें 61 अंक की कमजोरी थी। लेकिन अंत में यह 20 अंक यानी 0.17% की बढ़त के साथ 12,062 पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट भी 04 अंक यानी 0.16% बढ़ कर 2,754 पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 में 03 अंक यानी 0.24% की बढ़त दर्ज हुई और यह 1,307 पर पहुँचा।
फेडरल रिजर्व के चेयरमैन बेन बर्नांके ने कल अमेरिकी अर्थव्यवस्था के वापस सँभलने के बारे में सकारात्मक टिप्पणियाँ की। बर्नांके ने उम्मीद जतायी है कि इस साल अमेरिकी अर्थव्यवस्था में सुधार होगा। साथ ही उनका कहना है कि कमोडिटी भावों में तेजी के बावजूद महँगाई दर नीची ही रहेगी। इससे बाजार में खरीदारी ने जोर पकड़ा और बाजार निचले स्तरों से उबर गया। एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका के निजी नियोक्ताओं ने जनवरी में बाजार अनुमानों से ज्यादा नयी नौकरियाँ दी। इन खबरों के बावजूद निवेशक अभी बड़े फैसले करने से कतरा रहे हैं। मिस्र में चल रहा आंदोलन अभी बाजार की सबसे बड़ी चिंता है।
श्रम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पिछले हफ्ते बेरोजगारी भत्ते का दावा करने वालों की संख्या घटी है। (शेयर मंथन, 04 फरवरी 2011)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख