शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कोल इंडिया (Coal India) ने छुआ 52 हफ्तों का निचला स्तर

शेयर बाजार में कोल इंडिया (Coal India) के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। 

बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 238.35 रुपये तक नीचे लुढ़क गया। जो कि इसका 52 हफ्तों का निचला स्तर भी है। सुबह 11:12 बजे 1.62% के नुकसान के साथ यह 245.90 रुपये पर है। 

खबर है कि सरकार ने कंपनी में विनिवेश (Disinvestment) के प्रबंधन के लिए सात बैंकों का चयन किया है। सरकार की कोल इंडिया में 5% हिस्सेदारी बेचने की योजना है। गौरतलब है कि सरकार के विनिवेश के प्रस्ताव के खिलाफ कंपनी की ट्रेड यूनियनें हड़ताल का भी फैसला कर चुकी है। सरकार के इस फैसले के विरोध में 23 सितंबर से 25 सितंबर तक तीन दिवसीय हड़ताल की जायेगी। (शेयर मंथन, 30 अगस्त 2013) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!