शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पहली तिमाही के रिपोर्ट पर एनआईआईटी टेक्नोलॉजी (NIIT Technologies) का शेयर 15% तक उछले

एनआईआईटी टेक्नोलॉजी (NIIT Technologies) का 30 जून 2015 को समाप्त पहली तिमाही का नतीजा आ गया है। अच्छे परिणामों के बाद इसके शेयर में 15% तक की उछाल देखने को मिली है।

पिछले साल की पहली तिमाही में इसका शुद्ध लाभ 44.82 करोड़ था जो इस वित्त वर्ष के पहली तिमाही में बढ़कर 72.27 करोड़ हो गया है। इसके साथ ही पिछले वर्ष की पहली तिमाही का कुल आय भी 344.25 करोड़ से बढ़कर 393.64 करोड़ हो गया है। बीएसई में इसका शेयर 417.30 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज सुबह 419 रुपये पर खुला और दोपहर के कारोबार में 482 रुपये तक चढ़ गया। सत्र के अंत में इसका शेयर 47 रुपये या 11.20% की बढ़त के साथ 464 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 14 जुलाई 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!