शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

स्किल इंडिया (Skill India) से इन कंपनियों को फायदा

नई दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज स्किल इंडिया अभियान की शुरुआत करेंगे। देश भर के 100 शहरों से इस अभियान की शुरुआत होगी।

इस योजना के तहत युवाओं को तकनीकी, व्यावसायिक और कौशल विकास शिक्षा उपलब्ध करायी जायेगी। स्किल इंडिया अभियान की शुरुआत की खबर से आज कई शिक्षा संबंधी कंपनियों के शेयर भाव में तेजी देखने को मिली है। इवेरोन एजुकेशन (Everonn education) का शेयर 5 रुपये या 20% उछाल के साथ 30 रुपये पर पहुँच कर ऊपरी सर्किट पर बंद हुआ, वहीं एनआईआईटी (NIIT) का शेयर 5 रुपये या 2.55% की बढ़त के साथ 53.70 रुपये पर, एजुकॉम्प सौल्यूशंस (Educomp Solutions) का शेयर 2.09 रुपये या 17.56 रुपये की तेजी के साथ 14 रुपये पर, एप्टेक (Aptech) का शेयर 3.05 रुपये या 4.61% की बढ़त के साथ 69 पर और जेटकिंग इन्फोट्रेन (Jetking infotrain) के शेयर 4.65 रुपये या 8.64% की तेजी के साथ 59 रुपये पर चल रहें हैं। (शेयर मंथन, 15 जुलाई 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख