शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गिरावट के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स (Sensex) 119 अंक टूटा

बुधवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत लाल निशान पर हुयी। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) पिछले बंद स्तर 25,772.53 अंक की तुलना में आज 223.56 अंक की गिरावट के साथ 25,548.97 पर खुला।

शुरुआती कारोबार में करीब 10.14 बजे सेंसेक्स 119.92 अंक (0.47%) की कमजोरी के साथ 25,652.61 पर चल रहा है। वहीं एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 31.40 अंक (0.40%) की गिरावट के साथ 7,856.40 पर चल रहा है। इंडिया वीआईएक्स इंडेक्स (VIX) 4.88% ऊपर 17.2175 पर चल रहा है।

शुरुआती कारोबार में छोटे-मॅंझोले सूचकांकों में भी गिरावट देखी जा रही है। बीएसई मिडकैप में इस समय 0.04% की और बीएसई स्मॉल कैप में 0.09% की कमजोरी है। वहीं निफ्टी मिड 100 0.19% और निफ्टी स्मॉल 100 0.51% नीचे चल रहा है।

सेंसेक्स में आज चढ़ने वाले शेयरों की बात करें एनटीपीसी में 1.92%, ऐक्सिस बैंक में 1.77%, टाटा स्टील में 0.69%, एशियन पेंट्स में 0.68%, हीरो मोटोकॉर्प में 0.53% और सन फार्मा में 0.22% की बढ़त है। वहीं भारती एयरटेल में 1.90%, एशियन पोर्ट्स में 1.64%, कोल इंडिया में 1.47%, बीएचईएल में 1.36%, डॉ. रेड्डीज 1.30% और एचडीएफसी बैंक में 1.22% की गिरावट है। निफ्टी 50 के 36 शेयर लाल निशान पर है और 15 शेयर लाल निशान पर है। (शेयर मंथन, 11 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!