शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 393 अंकों की मजबूती के साथ 52,699 पर हुआ बंद

बुधवार की गिरावट के बाद आज गुरुवार को दिन भर भारतीय शेयर बाजार के अहम सूचकांकों में मजबूती बनी रही।

बुधवार के बंद स्तर 52,306.08 के मुकाबले आज गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) बढ़ोतरी के साथ 52,514.57 पर खुला। दिन भर यह हरे निशान में कारोबार करता रहा और दोपहर बाद यह ऊपर की ओर 52,830.68 तक चढ़ गया। आज आखिरकार सेंसेक्स 392.92 अंकों या 0.75% की बढ़ोतरी के साथ 52,699.00 पर बंद हुआ। आज सेंसेक्स के 21 शेयरों में तेजी और नौ शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी।
पिछले बंद स्तर 15,686.95 के मुकाबले आज गुरुवार को निफ्टी (Nifty) 103.50 अंकों या 0.66% की मजबूती के साथ 15,790.45 पर बंद हुआ। आज निफ्टी के 30 शेयरों में बढ़त, जबकि 19 शेयरों में कमजोरी देखी गयी। निफ्टी का एक शेयर पिछले भाव के मुकाबले अपरिवर्तित बंद हुआ। निफ्टी के शेयरों को देखें तो इन्फोसिस (Infosys) में 3.52% और टीसीएस (TCS) में 3.33% की बढ़ोतरी रही। दूसरी ओर रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) में 2.61% की गिरावट दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 24 जून 2021)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख