शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इरा इन्फ्रा (Era Infra) को 49.65 करोड़ रुपये का ठेका

इरा इन्फ्रा इंजीनियरिंग लिमिटेड (Era Infra Engineering Ltd)  को एक ठेका हासिल हुआ है। 

कंपनी को 49.65 करोड़ रुपये का यह ठेका भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (Ministry of Health & Family Welfare) की ओर से दिया गया है। इस ठेके के तहत हरियाणा के बी डी शर्मा पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल इंस्टीटयूट के नये ऑपरेशन थियेएटर ब्लॉक और सर्विस ब्लॉक के निर्माण का जिम्मा सौंपा गया है।  
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। इस खबर के बाद कंपनी का शेयर भाव 139.10 रुपये तक ऊपर चला गया। सुबह 10:25 बजे 0.43% की बढ़त के साथ यह 128.80 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 08 अक्टूबर 2012)

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख