शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आंध्र बैंक (Andhra Bank) का मुनाफा घटा, आय बढ़ी

कारोबारी साल 2012-13 की तीसरी तिमाही में आंध्र बैंक (Andhra Bank) के मुनाफे में 15% की गिरावट दर्ज हुई है।
इस दौरान बैंक का मुनाफा घट कर 257 करोड़ रुपये रह गया है, जबकि गत वर्ष की समान अवधि में यह 303 करोड़ रुपये रहा था।
अक्टूबर-दिसंबर 2012-13 तिमाही में बैंक की कुल आय 10% बढ़ कर 3469 करोड़ रुपये तक पहुँच गयी है, जो कि पिछले साल की इसी तिमाही में 3158 करोड़ रुपये रही थी। 
बीएसई में बैंक के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। इस खबर के बाद बैंक का शेयर भाव 109.60 रुपये तक नीचे चला गया। दोपहर 1:10 बजे 5.49% की कमजोरी के साथ यह 111.95 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 24 जनवरी 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!