शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) का मुनाफा बढ़ा, आय घटी

अक्टूबर-दिसंबर 2012-13 तिमाही में अशोक लेलैंड लिमिटेड (Ashok Leyland Ltd) का कंसोलिडेटेड मुनाफे में 10% की वृद्धि हुई है।

इस दौरान कंपनी का मुनाफा बढ़ कर 74 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान अवधि में यह 67 करोड़ रुपये दर्ज हुआ था। 
कारोबारी साल 2012-13 की तीसरी तिमाही में कंपनी की कुल आमदनी भी 18% घट कर 2380 करोड़ रुपये हो गयी है, जो कि गत वर्ष की इसी तिमाही में 2903 करोड़ रुपये रही थी।
वहीं, कंपनी की बिक्री भी 19% घट कर 2322 करोड़ रुपये हो गयी है, जो कि पिछले महीने की इसी तिमाही में 2852 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी। 
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। सुबह 11:09 बजे बढ़त के साथ 24.40 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 25 जनवरी 2013)

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!