शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईवीआरसीएल (IVRCL) को 378.36 करोड़ रुपये के ठेके

आईवीआरसीएल लिमिटेड (IVRCL Ltd) को नये ठेके हासिल हुए हैं।
ये ठेके 378.36 करोड़ रुपये के हैं।
कंपनी के जल और परिवहन विभाग को ये ठेके मिले हैं। जिसके तहत कंपनी को हैदराबाद और बिहार में जल आपूर्ति, जल निकासी संचालन, देख-रेख और मरम्मत का जिम्मा सौंपा गया है।
वहीं, कंपनी के परिवहन विभाग को इंदौर एयरपोर्ट से पिथमपुरा तक दो लेन सड़क का निर्माण कार्य करना है। 
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। इस खबर के बाद कंपनी का शेयर भाव 35.70 रुपये तक ऊपर चला गया। दोपहर 1 बजे 5.45% की बढ़त के साथ यह 34.80 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 25 जनवरी 2013) 

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!