शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (Bharat Electronics) के मुनाफे में हल्की बढ़त

कारोबारी साल 2012-13 की तीसरी तिमाही में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (Bharat Electronics Ltd) के मुनाफे में 13% की वृद्धि हुई है।

इस दौरान कंपनी का मुनाफा बढ़ कर 198 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 175 करोड़ रुपये रहा था। 
अक्टूबर-दिसंबर 2012-13 तिमाही में कंपनी की कुल आय 1% बढ़ कर 1465 करोड़ रुपये रही है, जो कि पिछले साल की इसी तिमाही में 1448 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी। 
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। इस खबर के बाद कंपनी का शेयर भाव 1,298 रुपये  तक ऊपर चला गया। 3.19% की बढ़त के साथ यह 1,241.40 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 25 जनवरी 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!