शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ग्लेनमार्क फार्मा (Glenmark Pharma) की दवा को मंजूरी

अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (यूएसएफडीए) ने ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड (Glenmark Pharmaceuticals Ltd) की एक दवा को स्वीकृति दे दी है। 
कंपनी की मुपिरोसिन कैल्शियम (Mupirocin Calcium) क्रीम को मंजूरी दी गयी है। इस क्रीम का उपयोग त्वचा संक्रमण से बचने के लिए किया जाता है। 
गौरतलब है कि यह मंजूरी ग्लेनमार्क की अमेरिका (America) स्थित सब्सीडियरी कंपनी ग्लेनमार्क जेनेरिक्स लिमिटेड (Glenmark Generics Ltd) को मिली है।
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। इस खबर के बाद कंपनी का शेयर भाव 534.60 रुपये तक ऊपर चला गया। सुबह 10:50 बजे 0.18% की बढ़त के साथ यह 513.95 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 28 जनवरी 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!