शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईएनजी वैश्य बैंक (ING Vysya Bank) का मुनाफा 35% बढ़ा

कारोबारी साल 2012-13 की तीसरी तिमाही में आईएनजी वैश्य बैंक लिमिटेड (ING Vysya Bank Ltd) का मुनाफा बढ़ कर 162 करोड़ रुपये हो गया है। 

वहीं, पिछले साल की समान अवधि में यह 120 करोड़ रुपये रहा था। इस तरह बैंक के मुनाफे में 35% की बढ़ोतरी हुई है।
अक्टूबर-दिसंबर 2012-13 में बैंक की कुल आय 23% बढ़ कर 1425 करोड़ रुपये हो गयी है, जो कि पिछले साल की इसी तिमाही में 1161 करोड़ रुपये रही थी। 
बीएसई में बैंक के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बाजार खुलते ही बैंक का शेयर भाव 589 रुपये तक ऊपर चला गया। सुबह 11 बजे 1.62% की बढ़त के साथ यह 580 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 29 जनवरी 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख